Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2020

सावधान ! कहीं आप मिलावटी दाल तो नहीं खा रहें हैं। ( Be careful ! Somewhere you are not eating adulterated lentils.)

 जी हाँ ! यदि आप भी मार्केट में बिकने वाली अरहर दाल खरीद कर इस्तेमाल करते है तो ज़रा सावधान हो जाएं। क्योंकि बाजार में साफ सुथरी और शानदार दिखाई देने वाली अरहर की दाल में खेसारी दाल को मिला कर बेचा जा रहा है जो आपको बीमार कर सकती है जिससे आपके पैरों में लकवा मार सकता है।   अरहर की दाल कुछ लोग शौक से और कुछ लोग मज़बूरी में इस्तेमाल करते हैं क्योंकि दाल में प्रोटीन पाई जाती है इसलिए बाजार में गोरखधंदा करने वाले इसी बात का फायदा उठाकर अरहर की दाल से मिलती जुलती खेसारी दाल को मिलाकर बाजार में बेंच रहें है।       ये वही दाल है जिसे वर्ष 1961 में बैन कर दिया गया था। खेसारी दाल भारत में कभी इस कदर लोकप्रिय थी की कई इलाकों में पेमेंट के तौर पर इसका प्रयोग होता था। न्यू साइंटिस्ट मैगज़ीन में वर्ष 1984 में छपी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था। वर्ष 1907 में जब देश में भयंकर सूखा पड़ा तो मध्य प्रदेश स्थित रीवा के महाराज ने इस दाल की खेती पर रोक लगा दिया था।  इस दाल को लाकहोली दाल के नाम से भी जाना जाता है। किसी समय में इसका इस्तेमाल किसान लोग जानवरों के चारे के रूप में करते थे। लेकिन सरका

जाने एलोवेरा के फायदे और नुकसान क्या है ? (What are the advantages and disadvantages of Aloe Vera?)

घर का डॉक्टर एलोवेरा क्या है ? एलोवेरा एक रसीला पौधा है। इसकी पत्तियाँ मोटी और मांसल होती हैं। एलो अरबी शब्द 'अलो' से लिया गया है जिसका मतलब "चमकदार कड़वा पदार्थ" होता है। वहीं 'वेरा' लैटिन शब्द है जिसका अर्थ "सत्य" होता है।  ऋग्वेद के पन्नो में एलोवेरा को घृतकुमारी के नाम से जाना जाता है आयुर्वेदिक शोधकर्ताओं के अनुसार महिलाओं के मासिक चक्र को नियंत्रित करने के कारण संस्कृत में इसे "कुमारी" कहा जाता है एलोवेरा का पौधा सुन्दर, बेदाग और चमकदार त्वचा पाने का सबसे सरल तरीका है। कई तरह के सौंदर्य प्रसाधनों में उपयोग होने के कारण घृतकुमारी को सुपरफूड भी कहा जाता है। अपने औषधिय गुणों के कारण एलोवेरा न केवल भारत में लोकप्रिय है बल्कि मिस्र के प्राचीन दस्तावेजों में भी इसका विस्तृत वर्णन किया गया है। मिस्र में एलोवेरा को 'अमरता प्रदान करने वाला पौधा' कहा जाता है।  एलोवेरा का वर्गीकरण   वानस्पतिक नाम : एलो बार्बाडेन्सीस मिलर  वंश : एस्फोडिल्सी  सामान्य नाम : एलोवेरा, घी कुमारी, कुमारी, ग्वारपाठा  संस्कृत नाम : घृतकुमारी  उपयोगी भाग : पत

किशमिश खाने के फायदे। (The benefits of eating raisins.)

घर का डॉक्टर   किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। पारम्परिक रूप से बड़े आकार के अंगूरों को किशमिश तथा छोटे आकार के अंगूरों को  मुनक्का कहा जाता है।  किशमीशो  के वजन का 69 % से 72 %  शक्कर होता है, जो अधिकतर ग्लूकोस और फ्रुक्टोस के रूप में होता है। इनका 3 % भाग प्रोटीन और 3.4 % भाग पाचन में मददगार फाइबर होता है। ताजे अंगूरों की तुलना में विटामिन-C कम होता है। इनमें सोडियम कम लेकिन कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता।  एनर्जी से भरपूर और लो फैट किशमिश का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खासतौर पर जाड़े के मौसम में। ठंड के मौसम में इसका सेवन ना सिर्फ शरीर को गर्म रखता है बल्कि इससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं।  किशमिश के औषधीय गुण   25 ग्राम किशमिश में लगभग 78 % कैलोरीज  और 0.83 ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-बी, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भी पाया जाता है।  भीगे हुए किशमिश खाने के फायदे ज्यादातर लोग किशमिश को ऐसे ही खाते हैं लेकिन भीगे हुए किशमिश खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सु

जानिए चाईनीज़ ऐप्स के विकल्प कौन-कौन से हैं ? (Know what are the options of Chinese apps?)

सबसे पहले उन  59 चाइनीज ऐप्स के बारे में जो अब से भारत में बैन है   Tik-Tok, UC Browser , Shareit, Clash of Kings , Likee, Shein , Kwai, YouCam makeup , Helo, Baidu map , DU battery saver, Mi Community , CM Browers, ROMWE , APUS Browser, Virus Cleaner, Club Factory, We Chat , Beauty Plus, Newsdog , UC News, Xender, ES File Explorer, QQ Mail, QQ Music, QQ Newsfeed , Bigo Live, Parallel Space , Mail Master, Selfie City , Mi Video Call " Xiaomi" Weibo, Viva Video "QU Video Inc", Meitu , Vigo Video, New Video Status , DU Recorder, Vault-Hide , Cache Cleaner DU App studio, DU Cleaner, DU Browser, Hago , Cam Scanner, Sweet Selfie , Wonder Camera, Photo Wonder, DU Privacy, We Meet , Clean Master-Cheetah Mobile, Baidu Translate , U Video, QQ International , QQ Security Center, QQ Launcher , Vmate, V fly Status Video , Mobile Legends, QQ Player. आइये अब जानते है Chinese Apps के विकल्पों के बारे में    1- Chinese Apps- TikTok, Helo , Bigo Live, Vigo Video , VMate an