Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Life Knowledge

सावधान ! कहीं आप मिलावटी दाल तो नहीं खा रहें हैं। ( Be careful ! Somewhere you are not eating adulterated lentils.)

 जी हाँ ! यदि आप भी मार्केट में बिकने वाली अरहर दाल खरीद कर इस्तेमाल करते है तो ज़रा सावधान हो जाएं। क्योंकि बाजार में साफ सुथरी और शानदार दिखाई देने वाली अरहर की दाल में खेसारी दाल को मिला कर बेचा जा रहा है जो आपको बीमार कर सकती है जिससे आपके पैरों में लकवा मार सकता है।   अरहर की दाल कुछ लोग शौक से और कुछ लोग मज़बूरी में इस्तेमाल करते हैं क्योंकि दाल में प्रोटीन पाई जाती है इसलिए बाजार में गोरखधंदा करने वाले इसी बात का फायदा उठाकर अरहर की दाल से मिलती जुलती खेसारी दाल को मिलाकर बाजार में बेंच रहें है।       ये वही दाल है जिसे वर्ष 1961 में बैन कर दिया गया था। खेसारी दाल भारत में कभी इस कदर लोकप्रिय थी की कई इलाकों में पेमेंट के तौर पर इसका प्रयोग होता था। न्यू साइंटिस्ट मैगज़ीन में वर्ष 1984 में छपी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था। वर्ष 1907 में जब देश में भयंकर सूखा पड़ा तो मध्य प्रदेश स्थित रीवा के महाराज ने इस दाल की खेती पर रोक लगा दिया था।  इस दाल को लाकहोली दाल के नाम से भी जाना जाता है। किसी समय में इसका इस्तेमाल किसान लोग जानवरों के चारे के रूप में करते थे। लेकिन सरका

जाने गिलोय के फायदों के बारे में। (Learn about the benefits of Giloy.)

  गिलोय गिलोय की बहुवर्षिय लता होती है। इसके पत्ते पान के पत्ते की तरह होते हैं। आयुर्वेद में इसको अमृत , गुडुची , छिन्नरुहा , चक्रांगी , आदि जैसे कई नामों से जाना जाता है। अमृत के समान गुणकारी होने के कारण इसको अमृता भी कहा जाता है। आयुर्वेद के साहित्य में इसे ज्वर की महान औषधि माना गया है एवं जीवन्तिका के नाम से भी जाना  जाता है।  गिलोय की लताएँ जंगलो, खेतों की मेड़ों, पत्थरों और पहाड़ी चट्टानों आदि स्थानों पर समान्यतः कुंडलाकार चढ़ती पाई जाती है। नीम और आम के वृक्षों में भी पाई जातीं है। जिस वृक्ष को ये अपना आधार बनाती है, उसके गुण भी इसमें आ जातें हैं। इस लिहाज से नीम पर चढ़ी गिलोय श्रेष्ठ औषधि मानी जाती है। इसका काण्ड छोटी अंगुली से लेकर अंगूठे जितना मोटा होता है। इसमें से जगह-जगह पर जड़ें निकलकर नीचे की ओर झूलती रहती हैं। चट्टानों और खेतों की मेड़ों पर जड़ें जमीन में घुसकर अन्य लताओं को जन्म देतीं हैं।  वैज्ञानिक वर्गीकरण     जगत : पादप  विभाग : मैग्नोलियोफाइटा  वर्ग : मैग्नोलियोप्सीडा  गण : रनुनकुलालेस ( Ranunculales ) कुल : मेनिसपरमासै ( Menispermaceae ) वंश : टीनोस्पोरा ( Tino

जाने सूरजमुखी आपके लिए कितना फायदेमंद है ? (Know how beneficial sunflower is for you?)

 सूरजमुखी (Sunflower) सूरजमुखी के फूल दुनिया के चुनिंदा खूबसूरत फूलों में गिने जाते है। ये जितना दिखने में खूबसूरत होते  है उससे कहीं ज्यादा गुणकारी होते है। सूरजमुखी एक अमेरिकी वानस्पतिक पौधा है। लेकिन यह रूस, ब्रिटेन, मिस्र, डेनमार्क, स्वीडन और भारत आदि अनेक देशों में आज उगाया जाता है। इसे लोग सूरजमुखी इस कारण से कहते है क्योंकि यह सूर्य की ओर झुकता रहता है, प्रायः सभी पेड़-पौधे सूर्य प्रकाश के लिए सूर्य की ओर कुछ न कुछ झुके रहते है, लेकिन सूरजमुखी का सूर्य की ओर झुकना आँखों से देखा जा सकता है ज्यादातर इनका उपयोग घरों की शोभा बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके फूल की पंखुड़ियाँ पीले रंग की होती है और मध्य में भूरे, पीत या निलेहित या किसी-किसी पौधे में काला चक्र होता है। चक्र में ही चिपटे काले बीज होते है। बीज से ही उच्च कोटि का खाद्य तेल प्राप्त होता है और इसकी खली मुर्गी की खिलाई जाती है। सूरजमुखी के पौधे में रितुआ रोग भी कभी-कभी लग जाता है। जिससे पत्तियों में पीले-भूरे रंग के चकत्ते पड़ जाते है। इससे बचाव के लिए गंधक की धूल का छिड़काव किया जाता है।  वैज्ञानिक वर्गीकरण जगत : Plantae अश्रे

जानिए आखिर क्यों कहते है इसे सदाबहार ? (Know why it is called evergreen?)

  सदाफूली या सदाबहार बारहों महीने खिलने वाला एक छोटा झाड़ीनुमा पौधा है। इसके गोल पत्ते थोड़ी लम्बाई लिए अंडाकार और चिकने होते है। यह एक ऐसा पौधा है जो कहीं भी आसानी से उग जाता है और फलता फूलता है।इस पौधे को ज्यादा रखवाली की भी जरुरत नहीं होती है, यह ईटो और पत्थरों पर भी आसानी से अपने आप उग जाता है और बिना खाद-पानी के फलता फूलता रहता है पांच पंखुड़ियों वाले पुष्पों गुलाबी, सफ़ेद, फालसाई, जामुनी आदि रंगो में पाया जाता है। इसके चिकने मोटे पत्तों के कारण ही पानी का वाष्पीकरण कम होता है और इसे पानी की आवश्यकता कम होती है। इसके कहीं भी उग जाने के कारण और हमेशा हरा-भरा रहने के कारण ही लोग इसे नयनतारा या सदाबहार कहते है।  इसके फूलों को तोड़कर रख देने पर लम्बे समय तक ताज़े रहते है। इसलिए मंदिरों में पूजा के लिए इनका खूब इस्तेमाल  होता है।  सदाबहार का इतिहास   सदाबहार की आठ प्रजातियाँ पाई जाती है। इनमे से सात मेडागास्कर में तथा आठवीं भारतीय उपमहाद्वीप में पायी जाती है। पूरे भारत और संभवतः एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका महाद्वीप में भी इसकी कुछ प्रजाति पायी जाती है। मेडागास्कर मूल की फूलदार झाड़ी भार

नीम के फायदे। (Benefits of Neem.)

घर का डॉक्टर नीम नीम भारतीय मूल का एक पर्ण-पाती पेड़ है। यह सदियों से हमारे पड़ोसी देशों - नेपाल, बांग्लादेश, म्यानमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, पाकिस्तान आदि देशों में पाया जाता रहा है ।   इसका वास्तविक नाम Azadirachta Indica है। नीम का वास्तविक नाम इसके संस्कृत भाषा के निंब शब्द से उत्पन्न हुआ है।  भारत में नीम का उपयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है, आज के समय में बहुत सी एलोपैथिक दवाइयाँ नीम की पत्ती  व उसकी छाल से बनती है। नीम के पेड़ का हर अंग फायदेमंद होता है, बहुत सी बीमारोयों का उपचार इससे किया जाता है।  भारत में नीम का पेड़ घर में लगाना शुभ माना जाता है।  नीम का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन नीम जितनी कड़वी होती है, उतनी ही फायदेमंद भी होती है। यहाँ मै आपको नीम के गुण और उसके लाभ के बारे  में बता रहा हूँ। जिसे आप घर में ही उपयोग करके बहुत सी बीमारियों का उपचार कर सकते है।  नीम के पेड़ से मिलता जुलता चीनीबेरी का पेड़ होता है, जो नीम के पेड़ की तरह दिखता है, लेकिन वह बेहद ही जहरीला पेड़ होता है।  नीम एक बहुत ही अच्छी वनस्पति है जो की भारतीय पर्यावरण के अनुकूल है और भारत में बहुताय