Skip to main content

सावधान ! कहीं आप मिलावटी दाल तो नहीं खा रहें हैं। ( Be careful ! Somewhere you are not eating adulterated lentils.)

 जी हाँ ! यदि आप भी मार्केट में बिकने वाली अरहर दाल खरीद कर इस्तेमाल करते है तो ज़रा सावधान हो जाएं। क्योंकि बाजार में साफ सुथरी और शानदार दिखाई देने वाली अरहर की दाल में खेसारी दाल को मिला कर बेचा जा रहा है जो आपको बीमार कर सकती है जिससे आपके पैरों में लकवा मार सकता है।   अरहर की दाल कुछ लोग शौक से और कुछ लोग मज़बूरी में इस्तेमाल करते हैं क्योंकि दाल में प्रोटीन पाई जाती है इसलिए बाजार में गोरखधंदा करने वाले इसी बात का फायदा उठाकर अरहर की दाल से मिलती जुलती खेसारी दाल को मिलाकर बाजार में बेंच रहें है।       ये वही दाल है जिसे वर्ष 1961 में बैन कर दिया गया था। खेसारी दाल भारत में कभी इस कदर लोकप्रिय थी की कई इलाकों में पेमेंट के तौर पर इसका प्रयोग होता था। न्यू साइंटिस्ट मैगज़ीन में वर्ष 1984 में छपी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था। वर्ष 1907 में जब देश में भयंकर सूखा पड़ा तो मध्य प्रदेश स्थित रीवा के महाराज ने इस दाल की खेती पर रोक लगा दिया था।  इस दाल को लाकहोली दाल के नाम से भी जाना जाता है। किसी समय में इसका इस्तेमाल किसान ल...

गुणकारी हल्दी के है कितने फायदे ? (How many benefits does turmeric have?)

घर का डॉक्टर
हल्दी क्या है ?
हल्दी एक वनस्पति है, जो अदरक के परिवार से सम्बन्ध रखती है। इसका वैज्ञानिक नाम करकुमा लोंगा (Curcuma Longa) है। इसे हिंदी में हल्दी और अंग्रेजी में टर्मेरिक कहा जाता है। प्राकृतिक रूप से इसका रंग पीला होता है। कच्ची हल्दी बिल्कुल अदरक की तरह ही दिखती है। वहीं, हल्दी के पाउडर को भोजन में एक मसाले की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा,इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते है। स्वास्थ्य के लिए यह कई प्रकार से फायदेमंद होती है। 
हल्दी के औषधीय गुण 
हल्दी में एंटीइंफ्लेमटरी, एंटी ओक्सिडेंट, एंटीट्यूमर, एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल,कार्डियोप्रोटेक्टिव (हृदय को स्वस्थ्य रखने वाला) हल्दी का उपयोग शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है। जो इस प्रकार है --
  1. हल्दी का उपयोग कई वर्षों से हल्की-फुल्की चोट या घावों को भरने के लिए किया जाता रहा है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, घाव को भरने में सहायक हो सकते है। केवल हलकी-फुल्की चोटों के लिए ही इसका प्रयोग करें, यदि चोट या घाव गहरे हों तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। 
  2. हल्दी के फायदे त्वचा के लिए होने के कारण ही भारत में शादी और अन्य सुभ अवसरों पर हल्दी का प्रयोग बहुतायत किया जाता है। चेहरे में होने वाले कील-मुहाँसो में भी हल्दी का प्रयोग किया जाता है। 
  3. हल्दी बालों के लिए भी फायदेमंद है। डैंड्रफ की परेशानी के लिए हल्दी के साथ नारियल तेल का उपयोग एंटी-फंगल एजेंट की तरह काम करता है, जिससे की डैंड्रफ और उससे होने वाली खुजली की समस्या से राहत मिलती है। 
  4. हल्दी लगाने के फायदे न सिर्फ त्वचा को स्वस्थ रखने, बल्कि सोरायसिस जैसी त्वचा सम्बन्धी समस्या के लिए भी असरदार साबित होती है। सोरायसिस में त्वचा पर पपड़ी जमने लगती है और साथ ही लाल चकत्तों के साथ खुजली की समस्या भी हो जाती है। 
  5. कई लोग हल्दी का उपयोग खांसी या सर्दी-जुखाम के लिए भी कई सालों से औषधि की तरह करते आ रहे है, क्योंकि हल्दी की तासीर गर्म होती है। गर्म दूध में हल्दी पाउडर डालकर सेवन करने से खांसी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है। 
  6. हल्दी का उपयोग ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis)जो की गठिया का एक रोग है, उसमे भी लाभकारी हो सकता है। क्योकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते हैं, जिससे गठिया के लक्षणों से आराम मिल सकता है। 
  7. हल्दी का सेवन चिंता और अवसाद की स्थिति में भी प्रभावकारी हो सकता है। क्योंकि हल्दी में एंटी-एंग्जायटी (Anti-Anxiety) गुण मौजूद होते हैं, जो चिंता की स्थिति में असरदार हो सकता है। 
  8. पाचन संबंधी समस्या जैसे गैस और अपच में भी हल्दी का उपयोग न सिर्फ गैस और पेट फूलने की परेशानी से राहत दिला सकता है, बल्कि आंत संबंधी समस्या से भी राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। 
  9. हल्दी का उपयोग हृदय को स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है। हल्दी का सबसे महत्वपूर्ण घटक करक्यूमिन में कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण मौजूद होते हैं, जिस  कारण इसके उपयोग से हृदय रोग के जोखिम से बचाव हो सकता है। 
  10. हल्दी के गुण की बात करें तो सूजन की समस्या के लिए भी हल्दी लाभकारी सिद्ध होती है। 
  11. शरीर स्वस्थ हो, उसके लिए रोग-प्रतिरोधक छमता का सही होना आवश्यक होता है। यहाँ हल्दी मददगार हो सकती है। क्योकि हल्दी में करक्यूमिन एंटी इंफ्लेमेटरी गुण के साथ-साथ इम्यूनोमोडुलेटरी एजेंट गुण भी पाये जाते हैं, जो रोग-प्रतिरोधक छमता को प्रभावित करता है, जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ सकता है। 
  12. हल्दी का सेवन मधुमेह के जोखिम को भी कम करने में सहायक हो सकता है। 
  13. अल्जाइमर, जो की एक मस्तिष्क सम्बन्धी समस्या है, जिसमे व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगता है। ऐसे में अल्ज़ाइमर के जोखिम को कम करने के लिए हल्दी सहायक हो सकती है। 
हल्दी के नुकसान
जी हाँ जहाँ हल्दी के फायदे है वही हल्दी के नुकसान भी है। जो की इस प्रकार है -
  1. अत्यधिक हल्दी का सेवन हल्दी के साइड इफेक्ट का कारण बन सकता है। इससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। 
  2. जरुरत से ज्यादा हल्दी का सेवन पेट सम्बन्धी समस्या जैसे - गैस्ट्रो इंस्टेस्टाइनल समस्या का कारण बन सकता है। 
  3. हल्दी के अधिक सेवन से शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। 
  4. हल्दी के अधिक सेवन से उल्टी, दस्त और मतली के साथ रक्तस्राव की समस्या भी हो सकती है। 
===========================================================

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

नीम के फायदे। (Benefits of Neem.)

घर का डॉक्टर नीम नीम भारतीय मूल का एक पर्ण-पाती पेड़ है। यह सदियों से हमारे पड़ोसी देशों - नेपाल, बांग्लादेश, म्यानमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, पाकिस्तान आदि देशों में पाया जाता रहा है ।   इसका वास्तविक नाम Azadirachta Indica है। नीम का वास्तविक नाम इसके संस्कृत भाषा के निंब शब्द से उत्पन्न हुआ है।  भारत में नीम का उपयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है, आज के समय में बहुत सी एलोपैथिक दवाइयाँ नीम की पत्ती  व उसकी छाल से बनती है। नीम के पेड़ का हर अंग फायदेमंद होता है, बहुत सी बीमारोयों का उपचार इससे किया जाता है।  भारत में नीम का पेड़ घर में लगाना शुभ माना जाता है।  नीम का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन नीम जितनी कड़वी होती है, उतनी ही फायदेमंद भी होती है। यहाँ मै आपको नीम के गुण और उसके लाभ के बारे  में बता रहा हूँ। जिसे आप घर में ही उपयोग करके बहुत सी बीमारियों का उपचार कर सकते है।  नीम के पेड़ से मिलता जुलता चीनीबेरी का पेड़ होता है, जो नीम के पेड़ की तरह दिखता है, लेकिन वह बेहद ही जहरीला पेड़ होता है।  नीम एक बहुत ही अच्छी वनस्पति है जो की भार...

जाने गिलोय के फायदों के बारे में। (Learn about the benefits of Giloy.)

  गिलोय गिलोय की बहुवर्षिय लता होती है। इसके पत्ते पान के पत्ते की तरह होते हैं। आयुर्वेद में इसको अमृत , गुडुची , छिन्नरुहा , चक्रांगी , आदि जैसे कई नामों से जाना जाता है। अमृत के समान गुणकारी होने के कारण इसको अमृता भी कहा जाता है। आयुर्वेद के साहित्य में इसे ज्वर की महान औषधि माना गया है एवं जीवन्तिका के नाम से भी जाना  जाता है।  गिलोय की लताएँ जंगलो, खेतों की मेड़ों, पत्थरों और पहाड़ी चट्टानों आदि स्थानों पर समान्यतः कुंडलाकार चढ़ती पाई जाती है। नीम और आम के वृक्षों में भी पाई जातीं है। जिस वृक्ष को ये अपना आधार बनाती है, उसके गुण भी इसमें आ जातें हैं। इस लिहाज से नीम पर चढ़ी गिलोय श्रेष्ठ औषधि मानी जाती है। इसका काण्ड छोटी अंगुली से लेकर अंगूठे जितना मोटा होता है। इसमें से जगह-जगह पर जड़ें निकलकर नीचे की ओर झूलती रहती हैं। चट्टानों और खेतों की मेड़ों पर जड़ें जमीन में घुसकर अन्य लताओं को जन्म देतीं हैं।  वैज्ञानिक वर्गीकरण     जगत : पादप  विभाग : मैग्नोलियोफाइटा  वर्ग : मैग्नोलियोप्सीडा  गण : रनुनकुलालेस ( Ranunculales ) कुल : म...

मुँह के रोगों का इलाज कैसे करें? (How to cure oral diseases?)

  घर का डॉक्टर   यदि आपके मुँह में छाले हों, मुँह से दुर्गन्ध आती हो, मुँह का स्वाद बिगड़ गया हो, होंठ फटे हुए हो, मसूड़ों से खून आता हो या दाँतो की कोई समस्या हो जैसे दाँतो का हिलना, दाँतो का दर्द आदि जैसी समस्या हो तो इसे ज़रूर पढ़े और अपने मुँह से सम्बंधित सभी रोगों से छुटकारा पाएँ ा  मुँह के छाले मुँह के छाले होने पर मुलेठी चूसें छाले ठीक हो जाएँगे।  कत्थे के साथ अमरुद की पत्तियाँ चबाने से मुँह के छाले ठीक हो जाते हैं।  ज़बान पर छाले पड़ने पर एक केला गाय के दूध के साथ कुछ दिन खाने से छालों में आराम मिलता है।  Sucking liquorice in the mouth will cure the ulcer.  Mouth blisters are cured by chewing guava leaves with catechu. Blisters on the tongue, eating a banana with cow's milk for a few days provides relief in ulcers . मुँह की दुर्गन्ध भोजन के बाद दोनों समय आधा चम्मच सौंफ चबाने से दुर्गन्ध कुछ ही दिनों में जाती रहती है और पाचन क्रिया भी ठीक हो जाती है।   तुलसी के चार पत्ते नित्य प्र...