Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2020

सावधान ! कहीं आप मिलावटी दाल तो नहीं खा रहें हैं। ( Be careful ! Somewhere you are not eating adulterated lentils.)

 जी हाँ ! यदि आप भी मार्केट में बिकने वाली अरहर दाल खरीद कर इस्तेमाल करते है तो ज़रा सावधान हो जाएं। क्योंकि बाजार में साफ सुथरी और शानदार दिखाई देने वाली अरहर की दाल में खेसारी दाल को मिला कर बेचा जा रहा है जो आपको बीमार कर सकती है जिससे आपके पैरों में लकवा मार सकता है।   अरहर की दाल कुछ लोग शौक से और कुछ लोग मज़बूरी में इस्तेमाल करते हैं क्योंकि दाल में प्रोटीन पाई जाती है इसलिए बाजार में गोरखधंदा करने वाले इसी बात का फायदा उठाकर अरहर की दाल से मिलती जुलती खेसारी दाल को मिलाकर बाजार में बेंच रहें है।       ये वही दाल है जिसे वर्ष 1961 में बैन कर दिया गया था। खेसारी दाल भारत में कभी इस कदर लोकप्रिय थी की कई इलाकों में पेमेंट के तौर पर इसका प्रयोग होता था। न्यू साइंटिस्ट मैगज़ीन में वर्ष 1984 में छपी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था। वर्ष 1907 में जब देश में भयंकर सूखा पड़ा तो मध्य प्रदेश स्थित रीवा के महाराज ने इस दाल की खेती पर रोक लगा दिया था।  इस दाल को लाकहोली दाल के नाम से भी जाना जाता है। किसी समय में इसका इस्तेमाल किसान लोग जानवरों के चारे के रूप में करते थे। लेकिन सरका

कैसे बचे साइबर चोरों से ? (How to escape from cyber thieves?)

आजकल लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है मोबाइल! हमारी छोटी से छोटी और महत्वपूर्ण जानकारी, फोटोज और न जाने क्या-क्या हमारे फ़ोन मे रहता है। लेकिन जब हम इंटरनेट से जुड़ते है तो ये एक खुली तिजोरी की तरह हो जाता है, जहाँ कोई भी डांका डाल सकता है और हमारे फ़ोन से हमारी जानकारियाँ चुरा सकता है।  ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है की कोई उनकी अनुमति के बिना उनके मोबाइल को हैक करके उनकी जानकारियाँ चुरा रहा है। जबकि हर समय हैकर इसी प्रयास में लगे रहते है। भारत जैसे देश में जहाँ लोगों को जानकारियों का अभाव होता है  वे लोग बहुत ही आसान शिकार हो जाते  है। भारत में कई हैकिंग के केस सामने आ भी चुके है।  तो आईये जानते है की हम कैसे अपने मोबाइल को इतना सुरक्षित बनाए की कोई भी उसकी सुरक्षा को तोड़ न पाए।  फ्री वाईफाई से सावधान आजकल कई शहरों के मेट्रो में यात्रियों की सुविधा के लिए वहाँ पर फ्री वाईफाई देना शुरू कर दिया है। फ्री की चीजे भारत में कई लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन फ्री वाईफाई से कनेक्ट होना बहुत ही घातक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योकि ये वाईफाई सब के लिए खुला होता है। ये एनक्रिप्टेड न

अदरक के फायदे। (Benefits of ginger.)

घर का डॉक्टर   अदरक क्या है ? अदरक में भी हल्दी  की तरह कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। हजारों वर्षों से आयुर्वेद की यूनानी और सिद्ध औषधि में चिकित्सकीय तत्व के रूप में अदरक का इस्तेमाल किया जाता रहा है। अदरक का इस्तेमाल हल्दी की ही तरह घर की रसोई में भी मसालों के लिए किया जाता है। अदरक से शरीर को एनर्जी और ताजगी मिलती है इसलिए अदरक का इस्तेमाल न सिर्फ खाने बल्कि और भी कई चीज़ों में किया जाता है। भारत में अदरक से बनी चाय को बहुत पसंद किया जाता है।  अदरक का वर्गीकरण   वास्तविक नाम - जिंजिबर ऑफिसिनेल  कुल - जिंजिबरेसी  सामान्य नाम - अदरक, जिंजर  संस्कृत नाम - सिंगबेर, अदरक  उपयोगी भाग - तना  गुण - गर्म  भौगोलिक विवरण - अदरक का मूल स्थान एशिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र है। यह भारत, अफ्रीका और अमेरिका के कुछ हिस्सों में व्यापक रूप से उगाया जाता है।  अदरक के फायदे   ठण्ड और फ्लू को रोकने में अदरक बहुत फायदेमंद सिद्ध होता है।  अदरक में थोड़ा सा शहद मिला के सेवन करने से मतली (उल्टी) में राहत मिलता है।  10 ग्राम सोंठ 100 ग्राम मिलीलीटर पानी में उबालकर ठंडा होने पर शहद या शक्कर मिलाकर सेवन करने स

योगासन से 1 महीने में करें मोटापा दूर। (Do obesity in 1 month from yoga.)

घर का डॉक्टर आजकल की बदलती जीवनशैली में लोगों में मोटापे की समस्या आम हो गई है। मोटापे से गम्भीर बिमारियों का जन्म होता है और आजकल हर कोई फिट दिखना चाहता है लेकिन पेट की चर्बी को जल्दी कम करना आसान काम नहीं है। इसलिए यहाँ पर कुछ आसान से योगासन के बारे में बताया जा रहा है, जिसे आप रोज़ करके अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते है  सेतु बंध योगासन   विधि   इस योगासन को करते समय सबसे पहले आप जमीन पर पीठ के बल लेट जायें।  घुटनों को मोड़े और पैरों की तली को जमीन पर रखें।  अपनी बाजूं को जमीन से सटाकर रखें।  अब सांस छोड़ते हुए अपनी जमीन से शरीर को ऊपर उठाएं और उसी अवस्था में रहने दें।  फिर इस अवस्था से धीरे-धीरे अपनी सामान्य अवस्था में वापस आ जाए.   लाभ गलत तरीके से बैठने के कारण कभी-कभी कमर में दर्द होता हो। तो इस योगासन से आपके कमर की हड्डी सीधी रहेगी और आपके कमर को मजबूती मिलेगी।  इस आसन से पेट की चर्बी कम होगी और पेट की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलेगी।  हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ये आसन कभी नहीं करना चाहिए।  कपाल भाती योगासन   विधि    सबसे पहले खुले में बैठ कर पदमासन की मुद्रा में आये।  फिर अपन

नीम के फायदे। (Benefits of Neem.)

घर का डॉक्टर नीम नीम भारतीय मूल का एक पर्ण-पाती पेड़ है। यह सदियों से हमारे पड़ोसी देशों - नेपाल, बांग्लादेश, म्यानमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, पाकिस्तान आदि देशों में पाया जाता रहा है ।   इसका वास्तविक नाम Azadirachta Indica है। नीम का वास्तविक नाम इसके संस्कृत भाषा के निंब शब्द से उत्पन्न हुआ है।  भारत में नीम का उपयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है, आज के समय में बहुत सी एलोपैथिक दवाइयाँ नीम की पत्ती  व उसकी छाल से बनती है। नीम के पेड़ का हर अंग फायदेमंद होता है, बहुत सी बीमारोयों का उपचार इससे किया जाता है।  भारत में नीम का पेड़ घर में लगाना शुभ माना जाता है।  नीम का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन नीम जितनी कड़वी होती है, उतनी ही फायदेमंद भी होती है। यहाँ मै आपको नीम के गुण और उसके लाभ के बारे  में बता रहा हूँ। जिसे आप घर में ही उपयोग करके बहुत सी बीमारियों का उपचार कर सकते है।  नीम के पेड़ से मिलता जुलता चीनीबेरी का पेड़ होता है, जो नीम के पेड़ की तरह दिखता है, लेकिन वह बेहद ही जहरीला पेड़ होता है।  नीम एक बहुत ही अच्छी वनस्पति है जो की भारतीय पर्यावरण के अनुकूल है और भारत में बहुताय