Skip to main content

सावधान ! कहीं आप मिलावटी दाल तो नहीं खा रहें हैं। ( Be careful ! Somewhere you are not eating adulterated lentils.)

 जी हाँ ! यदि आप भी मार्केट में बिकने वाली अरहर दाल खरीद कर इस्तेमाल करते है तो ज़रा सावधान हो जाएं। क्योंकि बाजार में साफ सुथरी और शानदार दिखाई देने वाली अरहर की दाल में खेसारी दाल को मिला कर बेचा जा रहा है जो आपको बीमार कर सकती है जिससे आपके पैरों में लकवा मार सकता है।   अरहर की दाल कुछ लोग शौक से और कुछ लोग मज़बूरी में इस्तेमाल करते हैं क्योंकि दाल में प्रोटीन पाई जाती है इसलिए बाजार में गोरखधंदा करने वाले इसी बात का फायदा उठाकर अरहर की दाल से मिलती जुलती खेसारी दाल को मिलाकर बाजार में बेंच रहें है।       ये वही दाल है जिसे वर्ष 1961 में बैन कर दिया गया था। खेसारी दाल भारत में कभी इस कदर लोकप्रिय थी की कई इलाकों में पेमेंट के तौर पर इसका प्रयोग होता था। न्यू साइंटिस्ट मैगज़ीन में वर्ष 1984 में छपी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था। वर्ष 1907 में जब देश में भयंकर सूखा पड़ा तो मध्य प्रदेश स्थित रीवा के महाराज ने इस दाल की खेती पर रोक लगा दिया था।  इस दाल को लाकहोली दाल के नाम से भी जाना जाता है। किसी समय में इसका इस्तेमाल किसान ल...

जाने एलोवेरा के फायदे और नुकसान क्या है ? (What are the advantages and disadvantages of Aloe Vera?)

घर का डॉक्टर
एलोवेरा क्या है ?
एलोवेरा एक रसीला पौधा है। इसकी पत्तियाँ मोटी और मांसल होती हैं। एलो अरबी शब्द 'अलो' से लिया गया है जिसका मतलब "चमकदार कड़वा पदार्थ" होता है। वहीं 'वेरा' लैटिन शब्द है जिसका अर्थ "सत्य" होता है। 
ऋग्वेद के पन्नो में एलोवेरा को घृतकुमारी के नाम से जाना जाता है आयुर्वेदिक शोधकर्ताओं के अनुसार महिलाओं के मासिक चक्र को नियंत्रित करने के कारण संस्कृत में इसे "कुमारी" कहा जाता है एलोवेरा का पौधा सुन्दर, बेदाग और चमकदार त्वचा पाने का सबसे सरल तरीका है। कई तरह के सौंदर्य प्रसाधनों में उपयोग होने के कारण घृतकुमारी को सुपरफूड भी कहा जाता है। अपने औषधिय गुणों के कारण एलोवेरा न केवल भारत में लोकप्रिय है बल्कि मिस्र के प्राचीन दस्तावेजों में भी इसका विस्तृत वर्णन किया गया है। मिस्र में एलोवेरा को 'अमरता प्रदान करने वाला पौधा' कहा जाता है। 
एलोवेरा का वर्गीकरण 
वानस्पतिक नाम : एलो बार्बाडेन्सीस मिलर 
वंश : एस्फोडिल्सी 
सामान्य नाम : एलोवेरा, घी कुमारी, कुमारी, ग्वारपाठा 
संस्कृत नाम : घृतकुमारी 
उपयोगी भाग : पत्तियाँ 
गुण : शीतल 
भौगोलिक विवरण : घृतकुमारी पौधे की उत्पत्ति अफ्रीका में हुई है लेकिन यह औषधीय पौधा भारत और मध्य पूर्व के शुष्क प्रदेशों में भी पाया जाता है। भारत में एलोवेरा राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात में बहुतायत मिलता है। 
एलोवेरा के फायदे 
  1. एलोवेरा का जैल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 
  2. एलोवेरा के उपयोग से चेहरे के कील-मुहांसों से छुटकारा पाया जा सकता है। 
  3. एलोवेरा का उपयोग बालों को स्मूद बनाने के लिए भी किया जा सकता है। 
  4. एलोवेरा का उपयोग मसूड़ों को स्वस्थ बनाता है। 
  5. कब्ज से राहत पाने के लिए भी एलोवेरा का उपयोग बहुत फायदेमंद सिद्ध होता है। 
  6. एलोवेरा का जूस वजन घटाने में भी सहायक है। 
  7. एलोवेरा का रस सूजन और दर्द से भी राहत देता है। 
  8. एलोवेरा मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। 
  9. एलोवेरा का उपयोग उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी किया जा सकता है। 
  10. एलोवेरा का जूस प्रतिरोधक रक्षक प्रणाली को मजबूत बनाता है। 
  11. जले हुए भाग पर एलोवेरा लगाने पर छाले नहीं पड़ते है और जलन धीरे-धीरे दूर हो जाती है। 
एलोवेरा के नुकसान 
  • स्किन एलर्जी : एलोवेरा जैल के अधिक उपयोग से त्वचा लाल या उस पर चकत्ते और खुजली हो सकती है। 
  • डिहाइड्रेशन : कई लोग एलोवेरा का उपयोग वजन घटाने के लिए करते है। यह काफी हद तक वजन घटाने में मदद भी करता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। 
  • गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक : एलोवेरा में मौजूद लैक्टेटिंग पदार्थ गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके सेवन से उनका गर्भाशय सिकुड़ सकता है। 
  • ब्लड प्रेशर लेवल : एलोवेरा हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है, इसलिए ब्लड प्रेशर की जाँच करके ही इसका सेवन करें। क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को लो कर देता है। 
  • कमजोरी : एलोवेरा का उपयोग सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि इसका जूस लगातार पीते रहने से शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम हो सकती है, जिसकी वजह से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है और शरीर में कमजोरी आ सकती है। 
  • बच्चो के लिए हानिकारक : यह 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी नुकसानदायक होता है। क्योंकि इसमें Anthraquinone नामक पदार्थ पाया जाता है, जो दस्त का कारण बन सकता है। 
----------------------------------------------------------------------------------

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

नीम के फायदे। (Benefits of Neem.)

घर का डॉक्टर नीम नीम भारतीय मूल का एक पर्ण-पाती पेड़ है। यह सदियों से हमारे पड़ोसी देशों - नेपाल, बांग्लादेश, म्यानमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, पाकिस्तान आदि देशों में पाया जाता रहा है ।   इसका वास्तविक नाम Azadirachta Indica है। नीम का वास्तविक नाम इसके संस्कृत भाषा के निंब शब्द से उत्पन्न हुआ है।  भारत में नीम का उपयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है, आज के समय में बहुत सी एलोपैथिक दवाइयाँ नीम की पत्ती  व उसकी छाल से बनती है। नीम के पेड़ का हर अंग फायदेमंद होता है, बहुत सी बीमारोयों का उपचार इससे किया जाता है।  भारत में नीम का पेड़ घर में लगाना शुभ माना जाता है।  नीम का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन नीम जितनी कड़वी होती है, उतनी ही फायदेमंद भी होती है। यहाँ मै आपको नीम के गुण और उसके लाभ के बारे  में बता रहा हूँ। जिसे आप घर में ही उपयोग करके बहुत सी बीमारियों का उपचार कर सकते है।  नीम के पेड़ से मिलता जुलता चीनीबेरी का पेड़ होता है, जो नीम के पेड़ की तरह दिखता है, लेकिन वह बेहद ही जहरीला पेड़ होता है।  नीम एक बहुत ही अच्छी वनस्पति है जो की भार...

जाने गिलोय के फायदों के बारे में। (Learn about the benefits of Giloy.)

  गिलोय गिलोय की बहुवर्षिय लता होती है। इसके पत्ते पान के पत्ते की तरह होते हैं। आयुर्वेद में इसको अमृत , गुडुची , छिन्नरुहा , चक्रांगी , आदि जैसे कई नामों से जाना जाता है। अमृत के समान गुणकारी होने के कारण इसको अमृता भी कहा जाता है। आयुर्वेद के साहित्य में इसे ज्वर की महान औषधि माना गया है एवं जीवन्तिका के नाम से भी जाना  जाता है।  गिलोय की लताएँ जंगलो, खेतों की मेड़ों, पत्थरों और पहाड़ी चट्टानों आदि स्थानों पर समान्यतः कुंडलाकार चढ़ती पाई जाती है। नीम और आम के वृक्षों में भी पाई जातीं है। जिस वृक्ष को ये अपना आधार बनाती है, उसके गुण भी इसमें आ जातें हैं। इस लिहाज से नीम पर चढ़ी गिलोय श्रेष्ठ औषधि मानी जाती है। इसका काण्ड छोटी अंगुली से लेकर अंगूठे जितना मोटा होता है। इसमें से जगह-जगह पर जड़ें निकलकर नीचे की ओर झूलती रहती हैं। चट्टानों और खेतों की मेड़ों पर जड़ें जमीन में घुसकर अन्य लताओं को जन्म देतीं हैं।  वैज्ञानिक वर्गीकरण     जगत : पादप  विभाग : मैग्नोलियोफाइटा  वर्ग : मैग्नोलियोप्सीडा  गण : रनुनकुलालेस ( Ranunculales ) कुल : म...

मुँह के रोगों का इलाज कैसे करें? (How to cure oral diseases?)

  घर का डॉक्टर   यदि आपके मुँह में छाले हों, मुँह से दुर्गन्ध आती हो, मुँह का स्वाद बिगड़ गया हो, होंठ फटे हुए हो, मसूड़ों से खून आता हो या दाँतो की कोई समस्या हो जैसे दाँतो का हिलना, दाँतो का दर्द आदि जैसी समस्या हो तो इसे ज़रूर पढ़े और अपने मुँह से सम्बंधित सभी रोगों से छुटकारा पाएँ ा  मुँह के छाले मुँह के छाले होने पर मुलेठी चूसें छाले ठीक हो जाएँगे।  कत्थे के साथ अमरुद की पत्तियाँ चबाने से मुँह के छाले ठीक हो जाते हैं।  ज़बान पर छाले पड़ने पर एक केला गाय के दूध के साथ कुछ दिन खाने से छालों में आराम मिलता है।  Sucking liquorice in the mouth will cure the ulcer.  Mouth blisters are cured by chewing guava leaves with catechu. Blisters on the tongue, eating a banana with cow's milk for a few days provides relief in ulcers . मुँह की दुर्गन्ध भोजन के बाद दोनों समय आधा चम्मच सौंफ चबाने से दुर्गन्ध कुछ ही दिनों में जाती रहती है और पाचन क्रिया भी ठीक हो जाती है।   तुलसी के चार पत्ते नित्य प्र...